Updated:
Thursday, 26 December 2024 12:35 PM
26 Dec, 2024 12:35 PM
क्रय हेतु टोकन जनरेट करने के लिये महत्वपूर्ण
- केवल ऑनलाइन टोकन tokan के माध्यम से ही खरीद हो सकेगी।
- अपने tokan की तिथि पर केन्द्र प्रभारी से संपर्क कर अंगूठा / ऊँगली द्वारा आधार प्रमाणीकरण करते हुये उपस्तिथि दर्ज करायें।
- किसान बंधु विक्रय हेतु अपनी उपस्थिति प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक दर्ज करा लें।
- सायं 6:00 बजे तक उपस्थित होने वाले किसानों को छोड़कर शेष किसानों का उस दिन का tokan निरस्त हो जायेगा।
- पहली बार में किसान जनपद के किसी भी क्रय केंद्र का tokan बना सकता है।
- किसान tokan की तिथि से 48 घण्टे पूर्व अपना टोकन निरस्त कर सकता है।
- टोकन निरस्त होने की स्तिथि में आगे की उपलब्ध तिथि का टोकन अवश्य बना लें।
- यदि किसान द्वारा किसी क्रय केंद्र पर एक बार अपना धान विक्रय कर दिया गया हो तो प्रतिबन्ध यह है कि उसे अपना सम्पूर्ण धान, उसी क्रय केंद्र पर हीबेचना होगा और उसी क्रय केंद्र के लिये tokan प्राप्त कर सकेगा।